ग्वालियर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव | 29 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

27 अगस्त, 2022 को मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) में चारदिवसीय ‘ग्वालियर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव’का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • उद्भव सांस्कृतिक एवं खेल संस्थान द्वारा अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में अपने नवगठित प्रकल्प ‘उद्भव साहित्यिक मंच’के तत्वावधान में केंद्रीय अकादमी स्कूल एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सहयोग से ‘प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ग्वालियर साहित्य उत्सव’का आयोजन 27 से 30 अगस्त, 2022 तक किया जा रहा है।
  • ग्वालियर चंबल अंचल के साहित्य साधकों की साधना को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लाने के उद्देश्य से इस साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस साहित्य उत्सव में अंचल के साहित्यकारों का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय साहित्यकारों के साथ साक्षात्कार होगा।