जी.एस.टी. एडवान्स्ड ऐनालिटिक्स पोर्टल का शुभारंभ | 13 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

12 जनवरी, 2022 को राजस्थान के वाणिज्यिक कर विभाग के मुख्य कर आयुक्त रवि जैन ने जी.एस.टी. एडवान्स्ड ऐनालिटिक्स पोर्टल का  शुभारंभ किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • कर निर्धारण को अधिक सुगम बनाने एवं करापवंचन को रोकने में तकनीकी प्रयोग की पहल करते हुए वाणिज्यिक कर विभाग की बिज़नेस इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा एडवान्स्ड ऐनालिटिक्स पोर्टल बनाया गया है।
  • इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त (आई.टी. एंड बी.आई.यू.) शरद मेहरा ने बताया कि इस पोर्टल के द्वारा विभागीय अधिकारियों को करापवंचन एवं अन्य सूचनाएँ त्वरित रूप से प्राप्त हो सकेंगी। इसके साथ ही यह पहल राज्य की राजस्व वृद्धि में अपना विशिष्ट योगदान करने में सहायक होगी।