ग्राम पंचायत बरोदियाकलां बनी नगर परिषद | 04 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

3 दिसंबर, 2021 को मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा सागर ज़िले की तहसील मालथौन की ग्राम पंचायत बरोदियाकलां को नगर परिषद बनाया गया। इस संबंध में मध्य प्रदेश राजपत्र में सूचना प्रकाशित कर दी गई है।

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 के तहत 7 ग्राम पंचायतों के 22 ग्रामों को मिलाकर बरोदियाकलां को नगर परिषद बनाया गया है।
  • इसमें ग्राम पंचायत बरोदियाकलां सहित डबडेरा, बीकोरकलां, दरी, रजवांस, बनखिरिया और उमरई ग्राम पंचायत शामिल की गई हैं। 
  • बरोदियाकलां क्षेत्र के नागरिकों ने इस उपलब्धि पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को धन्यवाद दिया।