राज्यपाल ने किया ‘अतुल्य हरियाणा’ पुस्तक का विमोचन | 01 Dec 2023

चर्चा में क्यों?

29 नवंबर, 2023 को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘अतुल्य हरियाणा’ का हरियाणा राजभवन में विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • ‘अतुल्य हरियाणा’ पुस्तक के लेखक डॉ. कृष्ण कुमार मूल रूप से ज़िला महेंद्रगढ के गाँव झगडोली के रहने वाले हैं।
  • पुस्तक का विमोचन करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि यह पुस्तक हरियाणा के बारे में जानने और समझने का अच्छा स्रोत साबित होगी।
  • अतुल्य हरियाणा पुस्तक हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, कला और विकास पर लिखी गई है।
  • पुस्तक के लेखक डॉ. कृष्ण कुमार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार हैं और इससे पहले भी उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
  • डॉ. कृष्ण कुमार को हरियाणा की लोक विधाओं पर काम करने के लिये संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से सीनियर फैलोशिप मिल चुकी है और वे शांतिदूत दलाई लामा से भी सम्मानित किये जा चुके हैं।