राज्यपाल ने राजभवन छत्तीसगढ़ पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री का किया विमोचन | 19 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

18 जनवरी, 2022 को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राजभवन छत्तीसगढ़ पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री का विमोचन किया। 

प्रमुख बिंदु

  • इस वृत्तचित्र का निर्माण जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। राज्यपाल ने वृत्तचित्र की सराहना करते हुए कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री में राजभवन के सभी हिस्सों का रोचक प्रस्तुतीकरण किया गया है। इस वृत्तचित्र के माध्यम से आमजनों को राजभवन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी।
  • इस डॉक्यूमेंट्री में राजभवन के निर्माण से अब तक के राजभवन की यात्रा का वर्णन किया गया है। 
  • इसमें सभी राज्यपाल, राजभवन के विभिन्न भागों की अधोसंरचना- राजभवन, सचिवालय, दरबार हॉल आदि की विस्तृत जानकारी दी गई है। 
  • इसमें राजभवन के दोनों उद्यान, उनमें लगे पेड़-पौधों की प्रजातियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। साथ ही राजभवन के दरबार हॉल की विशेषता एवं यहाँ आयोजित विशिष्ट तथा अतिविशिष्ट कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है।