राज्यपाल ने किया ‘शिखर पर्व’ का शुभारंभ एवं ‘हेरिटेज आर्किटेक्ट चित्र प्रदर्शनी’ का लोकार्पण | 27 May 2022

चर्चा में क्यों?

25 मई, 2022 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने माउंट आबू स्थित राजभवन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘शिखर पर्व’ का शुभारंभ और ‘शिखर पर्व’ के अंतर्गत लगाई गई ‘हेरिटेज आर्किटेक्ट चित्र प्रदर्शनी’ का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • ‘हेरिटेज आर्किटेक्ट चित्र प्रदर्शनी’ में 20 कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है।
  • पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि धरोहर संरक्षण के साथ उससे जुड़े कला सरोकारों के तहत इन चित्रों का प्रदर्शन किया गया है।
  • उन्होंने बताया कि ‘धरोहर आर्ट कैंप’ और कोविड के दौर मेंघर पर रहते हुए इन कलाकृतियों का देश के विभिन्न राज्यों के चित्रकारों द्वारा सृजन किया गया था। इनका इससे पहले भी विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि प्रदर्शित कलाकृतियों में कलाकारों ने स्थान विशेष के रंग-स्थापत्य के साथ रेखाओं से सौंदर्य का विरल संसार सिरजा है। इनमें मंदिर, महल, मस्जिद, बावड़ियों, पहाड़ी क्षेत्र में बनी इमारतों के स्थापत्य, उनके सौंदर्य को कलाकारों ने अपनी कला-दृष्टि से जीवंत किया है।