राज्यपाल ने राजभवन छत्तीसगढ़ की नवीन वेबसाइट का किया लोकार्पण | 03 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

1 जनवरी, 2022 को  छतीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन छत्तीसगढ़ की नवीन वेबसाइट  का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेंडर 2022 का विमोचन भी किया।

प्रमुख बिंदु

  • राजभवन छत्तीसगढ़ की वेबसाइट में राज्यपाल सुश्री उइके का जीवन परिचय, उनकी गतिविधियों, कार्यक्रमों, संवैधानिक दायित्व, कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल के दायित्व, राजभवन सचिवालय की संपूर्ण जानकारी एवं विश्वविद्यालयों से संबंधित जानकारी, राज्यपाल से भेंट-मुलाकात के लिये आवेदन पत्र का प्रारूप एवं प्रक्रिया का विवरण भी दिया गया है। 
  • वेबसाइट में पूर्व राज्यपालों के जीवन परिचय, महत्त्वपूर्ण अवसरों पर राज्यपाल के भाषण फोटोग्राफ्स और वीडियो क्लिपिंग, सूचना के अधिकार एवं कर्मचारीयों संबंधी जानकारी आदि भी शामिल की गई है।