राज्यपाल ने अरबिंदो विश्वविद्यालय में केंद्रीय नैदानिक प्रयोगशाला का उद्घाटन किया | 22 Dec 2021

चर्चा में क्यों? 

20 दिसंबर, 2021 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने श्री अरबिंदो विश्वविद्यालय, इंदौर में सिकल सेल एनीमिया परियोजना का शुभारंभ किया। साथ ही सिकल सेल क्लिनिक, अल्ट्रासाउंड सिम्युलेटर लैब और केंद्रीय नैदानिक प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि यह अभियान मध्य प्रदेश को सिकल सेल एनीमिया से मुक्त बनाने में एक नई दिशा देगा।
  • श्री अरबिंदो विश्वविद्यालय  के संस्थापक विनोद भंडारी ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया परियोजना के माध्यम से प्रदेश के एनीमिया रोग से पीड़ित आदिवासी बेल्ट के लोगों को नि:शुल्क इलाज कराने का प्रयास किया जाएगा। 
  • उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, प्रशासन और समाज की भागीदारी से सिकल सेल एनीमिया मुक्त राज्य बनाने की अवधारणा को सार्थक रूप दिया जा सकता है।