जयपुर में बनेगा राजकीय अल्पसंख्यक अंग्रेजी माध्यम आवासीय विद्यालय | 11 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2023 को राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थीयों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये जयपुर में कक्षा 1 से 12वीं तक का महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम आवासीय विद्यालय जल्द शुरू होगा। 

प्रमुख बिंदु  

  • जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्यालय के भवन निर्माण के लिये 15.15 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।  
  • इस वित्तीय वर्ष में 1 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी। यह राशि अल्पसंख्यक समावेशी विकास कोष से व्यय होगी।  
  • यह आवासीय विद्यालय 200 विद्यार्थी क्षमता का होगा। यहाँ 200 से अधिक विद्यार्थी होने पर वे डे-स्कॉलर के रूप में अध्ययन कर सकेंगे।  
  • इस विद्यालय के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के जरूरतमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
  • मुख्यमंत्री की यह स्वीकृति अभिभावकों और बच्चों में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा के बढ़ते रूझान एवं आवश्यकता की दृष्टि से दी गई है। यह अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक उत्थान में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।