गोपाल कुमार ने बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर दिलाया दूसरा स्थान | 20 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

18 जनवरी, 2022 को घोषित राष्ट्रीय स्तर की कला उत्सव प्रतियोगिता के परिणाम में बिहार के शेखपुरा ज़िले के हाई स्कूल बरबीघा के 12वीं के छात्र गोपाल कुमार ने लोकगीत की एकल विधा में बिहार को दूसरा स्थान दिलाया। यह प्रतियोगिता 5 जनवरी, 2022 को ऑनलाइन आयोजित की गई थी। 

प्रमुख बिंदु

  • प्लस टू हाई स्कूल बरबीघा के संगीत शिक्षक और गोपाल के गुरु प्रभाकर त्रिवेदी ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना, पटना द्वारा किलकारी भवन पटना स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा ली गई, जिसमें गोपाल ने बिहार की तरफ से हिस्सा लिया।
  • गोपाल ने देश के कई राज्यों के कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए अपनी संगीत विद्या की बदौलत बिहार को एकल लोकगीत विधा में द्वितीय स्थान दिलाया है। 
  • प्रभाकर त्रिवेदी ने बताया कि इससे पहले गोपाल ने बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता में शेखपुरा ज़िला को प्रथम स्थान दिलाया था।
  • उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफल गोपाल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की तिथि अभी तय नहीं हो पाई है।