प्रदेश में छात्रों को स्कॉलरशिप का तोहफा | 02 Jun 2023

चर्चा में क्यों?

31 मई, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई

प्रमुख बिंदु  

  • इसके अंतर्गत सरकारी विश्वविद्यालयों और सरकारी डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। 
  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत ग्रेजुएशन में हर कॉलेज के हर संकाय में प्रथम आने वालों को 3000 रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 2000 रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाले को 1000 रुपए महीना स्कॉलरशिप दी जाएगी। 
  • पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रथम आने वाले को 5,000 रुपए दूसरे स्थान पर रहने वाले को 3000 रुपए और तीसरे स्थान पर आने वाले को 2000 रुपए महीना स्कॉलरशिप मिलेगी।