घस्यारी उत्सव | 07 Mar 2022

चर्चा में क्यों?

6 मार्च, 2022 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के गंगोत्री घाटी में स्थित छोटे-से गाँव मथोली में ‘घस्यारी उत्सव’ का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • कार्यक्रम का आयोजन बकरी छाप फेम प्रदीप पँवार ने किया था। इस उत्सव के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना और परंपरा का संरक्षण करना था।
  • कार्यक्रम में कुल 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने महिलाओं की पाँच टीमों का गठन किया था और प्रतियोगिता के विजेताओं को 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
  • इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक ‘टांडी नृत्य’ भी किया।
  • स्थानीय भाषा में ‘घस्यारी’ शब्द का प्रयोग उन महिलाओं के लिये किया जाता है, जो चरागाहों और जंगलों से पशुओं के लिये चारा लाती हैं।