नासा समर्थित अभियान में गढ़वाल विश्वविद्यालय की टीम का चयन | 10 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पाँच छात्रों की एक टीम को इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल रिसर्च कोलैबोरेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) समर्थित अंतरिक्ष निर्माण सलाहकार परिषद क्षुद्रग्रह खोज अभियान के लिये चयनित किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • नासा का यह कार्यक्रम 1 से 26 नवंबर तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें संजीव कुमार और करण सिंह (भौतिकी में शोध छात्र), महावीर प्रसाद और शिवानी कुलसारी (भौतिकी में परास्नातक छात्र) तथा प्रवीण कुमार (स्नातक छात्र- पीसीएम समूह) वरिष्ठ भौतिक विज्ञानी आलोक सागर गौतम की देखरेख में मुख्य-बेल्ट क्षुद्रग्रहों और निकट-पृथ्वी वस्तुओं की खोज में भाग ले रहे हैं।
  • उल्लेखनीय है कि क्षुद्रग्रह छोटे आकार के आकाशीय पिंड हैं, जो हमारे सौरमंडल के आंतरिक हिस्सों में पाए जाते हैं। ये सूर्य के चक्कर लगाते हुए पाए जाते हैं। इनका आकार सामान्य ग्रहों के मुकाबले बहुत छोटा होता है और ये ग्रहों की परिभाषा के सभी विशेषताओं की प्रदर्शित नहीं करते, जिस कारण इन्हें क्षुद्रग्रह नाम दिया गया है।