मध्य प्रदेश के चार व्यक्तियों को मिला पद्म श्री | 09 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

8 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश के 4 व्यक्तियों को वर्ष 2020 के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • इंदौर के 83 वर्षीय कथक नृत्यागुरु डॉ. पुरुषोत्तम दाधीच को कला (शास्त्रीय नृत्य) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
  • वहीं भोपाल गैस कांड-1984 के पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले कार्यकर्त्ता अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया गया है।
  • उद्योगपति डॉ. नेमनाथ जैन को ट्रेड एवं इंडस्ट्री के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये पद्म श्री सम्मान दिया गया है।
  • मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लीला जोशी को 82 वर्ष की उम्र में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया है। इन्हें मध्य प्रदेश की ‘मदर टेरेसा’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2020 के पद्म पुरस्कारों के लिये कुल 141 लोगों का चयन किया गया था, जिनमें 7 लोगों को पद्म विभूषण, 16 लोगों को पद्म भूषण तथा 118 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार के लिये चुना गया था।