बिहार में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन | 06 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

4 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
  • नीतिश कुमार ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 15 योजनाओं का शिलान्यास एवं 12 योजनाओं का उद्घाटन किया।
  • कार्यक्रम के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के लाभान्वित स्वयं सहायता समूहों (479) को 81 लाख 50 हज़ार रुपए की कुल राशि ऋण के रूप में वितरित की गई।