पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा बने जेएसएससी अध्यक्ष | 16 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

14 सितंबर, 2023 को झारखंड पुलिस के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रमुख बिंदु 

  • इस अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति 23 सितंबर से प्रभावी मानी जाएगी। वहीं नीरज सिन्हा की जन्मतिथि 8 जनवरी, 1962 है, ऐसे में वह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 65 साल की उम्र तक इस पद पर बने रहेंगे। 
  • वर्तमान अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी का कार्यकाल 22 सितंबर को समाप्त हो रहा है।
  • झारखंड के सेवानिवृत्त डीजीपी नीरज सिन्हा 1987 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। 
  • राज्य गठन के बाद उन्हें झारखंड कैडर आवंटित हुआ था। 12 फरवरी, 2023 को वह झारखंड डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे दो सालों तक वह झारखंड के डीजीपी रहे। 
  • नीरज सिन्हा हज़ारीबाग एसपी राँची, एसएसपी समेत कई ज़िलों में एसपी, एसीबी में आईजी एडीजी व बाद में वायरलेस व एसीबी डीजी के पद पर भी रह चुके हैं।