पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन | 23 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

21 अगस्त, 2021 को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

प्रमुख बिंदु

  • सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ। लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के सम्मान में उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है तथा 23 अगस्त, 2021 के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
  • गौरतलब है कि कल्याण सिंह भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य ‘उत्तर प्रदेश’ के दो बार (जून 1991 से दिसंबर 1992 और सितंबर 1997 से नवंबर 1999 तक) मुख्यमंत्री रहे।
  • कल्याण सिंह ने 2014-2019 के बीच राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।
  • उनके पहले कार्यकाल को 26 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में लंबे समय से विवादित बाबरी मस्जिद के विध्वंस के लिये याद किया जाता है।