पांच हज़ार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे उच्चीकृत | 23 Dec 2023

चर्चा में क्यों

हाल ही में उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश की पांच हज़ार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र उच्चीकृत होंगे। इससे पांच हज़ार महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

प्रमुख बिंदु

  • मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि एकल महिला योजना के तहत विधवा, निराश्रित, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यकता, आपदा एवं एसिड अटैक से प्रभावित महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाना है। इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है।
  • विभागीय मंत्री ने कहा कि सरकार जरूरतमंद महिलाओं को छत उपलब्ध कराएगी। आपदाग्रस्त एवं छत विहीन महिलाओं के लिए छत देने की योजना पर काम किया जाएगा।
  • 24 जनवरी, 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेश की सभी मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को बालिकाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।