मेघना चौटाला बनीं टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष | 07 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

5 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की पत्नी मेघना चौटाला को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) का अध्यक्ष चुना गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • मेघना चौटाला टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं। टीटीएफआई की ओर से इस आशय के आदेश जारी कर दिये गए हैं। इनसे पहले उनके पति और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी टीटीएफआई के अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • मेघना चौटाला ने बताया कि वह इस नई ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और विशेषरूप से युवाओं एवं महिला खिलाड़ियों के लिये फेडरेशन में स्वस्थ तथा बेहतर माहौल देने का प्रयास करेंगी।
  • गौरतलब है कि राष्ट्रीय चैंपियन कमलेश मेहता को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए महासचिव के रूप में कार्यभार दिया गया है और पटेल नागेंद्र रेड्डी को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।