उत्तराखंड में रुद्रपुर में हुआ पहला क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन | 25 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

22 नवंबर, 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में ग्लोबल इंवेस्टर समिट के तहत रुद्रपुर में पहला क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया।  

प्रमुख बिंदु  

  • क्षेत्रीय निवेशक सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि देश-विदेश में कई करोड़ों के करार होने के बाद उत्तराखंड में 12,000 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव और मिल गया है। राज्य ने कुल डेढ़ लाख करोड़ रुपए निवेश पर करार किया है। 
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के विकास-विस्तार और नए उद्योग लगाने के लिये लंदन, दुबई, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद के उद्योगपतियों से संपर्क किया गया है। उत्तराखंड में निवेश के लिये उद्योगपति मुकेश अंबानी से भी वार्ता की गई है। प्रदेश में आईटीसी कंपनी, महिंद्रा, अशोक लेलैंड आदि कंपनियां निवेश करेंगी।  
  • उन्होंने कहा कि पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये 27 नई पॉलिसी बनाई जा रही हैं। प्रदेश में एडवेंचर-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा।  
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगपति उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं। उद्योग समूह के लोगों के योगदान से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और यूएस नगर में 6000 एकड़ लैंड बैंक उपलब्ध है।