फरमान मियां को मिला ‘भारत गौरव रत्न’ सम्मान | 29 May 2023

चर्चा में क्यों?

26 मई, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स की ओर से उत्तर प्रदेश के बरेली के जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खां (फरमान मियां) को ‘भारत गौरव रत्न’ सम्मान दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार मानवता और सामाजिक कार्यों के लिये मिला है। 

प्रमुख बिंदु 

  • फरमान मियां ने कैंसर पीड़ित मरीजों का आपरेशन, कूल्हों का आपरेशन, बाइपास सर्जरी के दर्जनों मरीजों को इलाज में मदद की है।  
  • इससे पहले उन्हें मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की ओर से टीबी मुक्त अभियान में सार्थक भूमिका निभाने के लिये पुरस्कार मिल चुका है।  
  • विदित है कि इससे पहले भी फरमान मियां को कई पुरस्कार मिल चुके हैं-
  • मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की ओर टीबी मुक्त अभियान में सार्थक भूमिका निभाने के लिये पुरस्कार मिला। 
  • नेशनल कमीशन फार वूमेन, इंडिया की ओर से महिलाओं के अधिकारों को लेकर अच्छे कार्य करने पर पुरस्कार मिला। 
  • नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन की ओर मानवाधिकारों के संरक्षण में अहम योगदान के लिये भी पुरस्कार मिल चुका है।   
  • कर्नाटक की भारत यूनिवर्सिटी ने फरमान हसन खाँ को डाक्टरेट मानद उपाधि से नवाज़ा है।