झारखंड के रामगढ़ सिविल कोर्ट में फैमिली न्यायालय की शुरुआत | 02 May 2023

चर्चा में क्यों?

1 मई, 2023 को झारखंड हाईकोर्ट द्वारा रामगढ़ में कुटुंब कोर्ट की शुरुआत की गई है।

प्रमुख बिंदु

  • न्यायाधीश लोलार्क दुबे को कुटुंब कोर्ट का प्रधान जज नियुक्त किया गया है।
  • यह कोर्ट सिविल न्यायालय परिसर में ही संचालित होगा। कुटुंब कोर्ट में अब पारिवारिक विवाद से संबंधित सभी मामलों की सुनवाई होगी।
  • विदित है कि रामगढ़ ज़िले में सिविल कोर्ट की स्थापना के समय से ही कुटुंब कोर्ट की स्थापना की मांग की जा रही थी। पिछले दो-तीन वर्षों में इसके लिये ज़िला अधिवक्ता संघ, रामगढ़ की ओर से हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं ज़ोनल न्यायाधीश से पत्राचार कर मांग की जा रही थी जो आज पूरी हुई।
  • कुटुंब कोर्ट का न्यायिक कार्य शुरू होने से पारिवारिक विवादों के निपटारे में तेजी आएगी एवं शीघ्र पक्षकार को न्याय मिलेगा।
  • साथ ही प्रधान ज़िला सत्र न्यायाधीश के यहाँ लंबित पारिवारिक मामलों का बोझ कम होगा, जिससे अब अन्य लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई होगी।