फैज़ाबाद जंक्शन का नाम परिवर्तन | 25 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

23 अक्तूबर, 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘फैज़ाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन’ का नाम बदलकर ‘अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन’ करने का फैसला लिया है।

प्रमुख बिंदु

  • आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार ने नाम बदलने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के लिये भेजा है।
  • इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन और इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन किया था। 
  • उल्लेखनीय है कि 6 नवंबर, 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने फैज़ाबाद ज़िले का नाम बदलकर अयोध्या करने और ज़िले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने को मंज़ूरी दी थी।