अभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025 | 28 Jul 2025

चर्चा में क्यों?

भारत-सिंगापुर संयुक्त सैन्य अभ्यास बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025 का 14वाँ संस्करण 27 जुलाई 2025 से जोधपुर (राजस्थान) में आयोजित किया जा रहा है, जो 4 अगस्त 2025 तक चलेगा।

मुख्य बिंदु

  • सैन्य अभ्यास के बारे में: 
    • इस सैन्य अभ्यास में 4 सिंगापुर आर्मर्ड ब्रिगेड की 42 सिंगापुर आर्मर्ड रेजिमेंट और भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट भाग ले रही हैं।
  • उद्देश्य और संरचना: 
    • इस सैन्य अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य मशीनीकृत युद्ध के लिये संचालनात्मक प्रक्रियाओं का सत्यापन करना है, जिससे दोनों सेनाओं के बीच सहभागिता क्षमता और संयुक्त प्रशिक्षण कौशल को मज़बूती मिले।
    • इस अभ्यास में एक टेबल टॉप अभ्यास, एक कंप्यूटर आधारित युद्ध अभ्यास शामिल है तथा इसका समापन भारतीय सेना द्वारा सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी के साथ होगा।
  • नेतृत्व: 
    • भारतीय दल का नेतृत्व मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अर्जुन गणपति कर रहें हैं, जबकि सिंगापुर की ओर से लेफ्टिनेंट कर्नल खिउ ज़्ही युंग (42 सिंगापुर बख़्तरबंद रेजीमेंट के बटालियन कमांडर) नेतृत्व कर रहे हैं।
  • महत्त्व: 
    • यह अभ्यास भारत तथा सिंगापुर के बीच रक्षा सहयोग को और सशक्त करेगा तथा रणनीतिक एवं सामरिक स्तर पर आपसी समझसहयोग को बढ़ावा देगा।