निशक्तता मामलों में सैनिकों को अनुग्रह राशि | 22 Oct 2021

चर्चा में क्यों?

21 अक्तूबर, 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के सैनिकों को निशक्तता के मामलों में 35 लाख रुपए तक अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु

  • घोषणा के अनुसार, अब सैनिकों के 20 प्रतिशत निशक्तता के मामलों में 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख रुपए, 50 प्रतिशत निशक्तता के मामलों में अनुग्रह राशि 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए और 100 प्रतिशत निशक्तता के मामलों में 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 35 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने अनुग्रह राशि बढ़ाए जाने की घोषणा का नोटिफिकेशन सप्ताह भर में किये जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये हैं।