पर्यावरण योद्धा अवार्ड | 06 Dec 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की राजधानी एवं शहर रायपुर निवासी खुशी ठाकुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • खुशी ठाकुर को पीपल, नीम एवं तुलसी अभियान के नेपाल की संस्था ‘ग्रीन यूथ ऑफ लुंबिनी (नेपाल)’ और ‘कमला जलाधार संरक्षण अभियान, जनकपुर (नेपाल)’ तथा ‘दीदीजी फाउंडेशन संयुक्त प्रयास’ से सम्मानित किया गया है।
  • खुशी ठाकुर ने पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता को लेकर वैश्विक स्तर पर यह अवार्ड प्राप्त किया है।
  • उल्लेखनीय है कि खुशी ठाकुर साइंस कॉलेज, रायपुर में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह क्रिकेट में भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं।