उत्तर प्रदेश के आठ ज़िले सौ फीसदी डिजिटल पेमेंट वाले बनेंगे | 07 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 5 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आठ ज़िलों को सौ फीसदी डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम से लैस किया जाएगा। इस वर्ष तक ये सभी ज़िले शत-प्रतिशत डिजिटल पेमेंट में पारंगत हो जाएंगे।

प्रमुख बिंदु

  • इन सभी आठ ज़िलों को अलग-अलग बैंकों ने गोद लिया है। इनमें फतेहपुर, कन्नौज, अमरोहा, वाराणसी, शामली, महराजगंज, देवरिया और बहराइच शामिल हैं। आरबीआई का केंद्रीय मुख्यालय इन सभी ज़िलों की सीधी मॉनीटरिंग कर रहा है।
  • सौ फीसदी डिजिटल पेमेंट के लिये चुने गए ज़िले फतेहपुर की ज़िम्मेदारी बैंक ऑफ बड़ौदा को दी गई है। बैंक ऑफ इंडिया को कन्नौज, केनरा बैंक को अमरोहा, यूनियन बैंक को वाराणसी, पीएनबी को शामली, स्टेट बैंक आफ इंडिया को महराजगंज, सेंट्रल बैंक को देवरिया और इंडियन बैंक को बहराइच का उत्तरदायित्व दिया गया है।
  • उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य भी है, जहाँ की लगभग 23 फीसदी आबादी पीएम सुरक्षा बीमा योजना से कवर है। पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में भी उत्तर प्रदेश के 1.75 करोड़ लोग कवर हैं, जो देश में दूसरे स्थान पर है।
  • अप्रैल से जून के बीच क्रमश: 10.83 लाख और 28.43 लाख लोगों को दोनों योजनाओं के अंदर कवर किया गया है। प्रदेश के लगभग पाँच करोड़ लोग पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत कवर किये जा चुके हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश सबसे ज़्यादा बीमा कवर वाला देश का पहला राज्य बन गया है।