राज्यपाल ने किया पर्यटन के डिजिटल अभियान के पोस्टर का लोकार्पण | 11 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

10 सितंबर, 2021 को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में ‘फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के डिजिटल कैंपेन’के पोस्टर का लोकार्पण कर कैंपेन की शुरुआत की।

प्रमुख बिंदु

  • राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान समृद्ध प्रदेश है। यहाँ के पर्यटन में रोज़गार की भी अपार संभावनाएँ हैं।
  • उन्होंने राजस्थान पर्यटन की समृद्धता को सूचना और संचार तकनीक के ज़रिये सुदूर देशों तक अधिकाधिक पहुँचाने का आह्वान किया।
  • उन्होंने इको-टूरिज्म पर फोकस इस अभियान की सराहना की।