खैरागढ़ से विधायक देवव्रत सिंह का निधन | 05 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

  • 3 नवंबर, 2021 को छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के पूर्व शाही परिवार के सदस्य और खैरागढ़ सीट से वर्तमान विधायक देवव्रत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 52 साल के थे।

प्रमुख बिंदु

  • देवव्रत सिंह राजनांदगाँव ज़िले के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से जनता कॉन्ग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी के विधायक थे।
  • विधायक देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वह एक बार राजनांदगाँव लोकसभा सीट से सांसद भी रहे। इसके साथ ही भारतीय खाद्य निगम (FCI) के अध्यक्ष भी थे।
  • इसके अलावा वे कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। वे 1995 से 1998 तक खैरागढ़ से मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1998 से 2003 तक पहले वे मध्य प्रदेश, फिर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहे।