साहित्यकार अच्युतानंद को देवीशंकर अवस्थी सम्मान | 06 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

5 अप्रैल, 2022 को झारखंड के साहित्यकार अच्युतानंद मिश्र को वर्ष 2021 के लिये प्रतिष्ठित देवीशंकर अवस्थी सम्मान प्रदान किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • अच्युतानंद मिश्र को यह सम्मान उनकी आलोचना पुस्तक ‘कोलाहल में कविता की आवाज़’ के लिये दिया गया है।
  • सम्मान के रूप में मिश्र को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न एवं 11 हज़ार रुपए का चेक प्रदान किया गया।
  • गौरतलब है कि यह सम्मान हिन्दी आलोचना के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिये युवा आलोचक को दिया जाता है।
  • इसकी स्थापना हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक देवीशंकर अवस्थी की स्मृति में उनकी पत्नी कमलेश अवस्थी सहित उनके परिवार द्वारा वर्ष 1995 में की गई थी।