देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार | 13 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

12 नवंबर, 2021 को मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में पदस्थ दफ्तरी राजकुमार पटेल को वर्ष 2019-20 का देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार प्रदान किया। 

प्रमुख बिंदु

  • इस पुरस्कार के लिये मंत्रालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का चयन कार्य के प्रति निष्ठा, समय की पाबंदी, उपस्थिति, लगनशीलता और उत्कृष्टता के आधार पर कमेटी द्वारा किया जाता है।
  • पुरस्कारस्वरूप एक लाख रुपए का चेक और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि देवी प्रसाद शर्मा राज्यस्तरीय पुरस्कार वर्ष 2017 को प्रारंभ किया गया था।
  • मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि पुरस्कार योजना से सभी कर्मचारी-साथियों में काम के प्रति निष्ठा और समय पर काम करने के प्रति प्रतिबद्धता को बल मिलेगा। सबके मन में यह भाव रहेगा कि जितना ज़्यादा अच्छा काम करेंगे, उतना अधिक सम्मान मिलेगा। 
  • अपर मुख्य सचिव (सामान्य प्रशासन) विनोद कुमार ने कहा कि पुरस्कार सभी को अपने कार्य तल्लीनता से करने की प्रेरणा और प्रोत्साहन देता है। पुरस्कार मिलने से उत्कृष्ट कार्य करने की प्रतिस्पर्धा विकसित होती है। इससे सभी अपने कार्य में अपना सौ प्रतिशत योगदान देने का प्रयास करते हैं।