देव श्रीमाली की पुस्तक ‘बिछड़े कई बारी बारी’ का विमोचन | 21 Dec 2021

चर्चा में क्यों? 

20 दिसंबर, 2021 को मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली की किताब ‘बिछड़े कई बारी बारी’का विमोचन किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • यह पुस्तक उन पत्रकारों के योगदान पर आधारित है, जिन्होंने कोरोना काल में अपने कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान जान गँवाई है।
  • इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि यह पुस्तक अपनेआप में एक तरह का वृत्तांत है। कोरोना योद्धाओं की स्मृति को सदा बनाए रखने के लिये देव श्रीमाली ने यह पुस्तक लिखी है। 
  • विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में कई वर्गों ने सरकार के साथ मिलकर काम करने में अहम भूमिका निभाई है, इनमें पत्रकार भी प्रमुख रूप से शामिल हैं। 
  • आम जनता को कोरोना के प्रति जागरूक करने में जहाँ मीडिया की अहम भूमिका रही, वहीं दूसरी ओर सरकार को समय-समय पर चेतावनी भी दी गई। आज मध्य प्रदेश कोविड-19 टीकाकरण में काफी बेहतर स्थिति में है और इसे जन- अभियान बनाने में मीडिया ने भी अपनी भूमिका निभाई है।