देव दीपावली 2025 | 04 Nov 2025
चर्चा में क्यों?
5 नवंबर, 2025 को पवित्र नगरी वाराणसी (काशी) में देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाता है, जब लाखों दीप गंगा तट को आलोकित करते हैं, जो दैवीय उत्सव और भक्ति का प्रतीक है।
मुख्य बिंदु
- देव दीपावली, जिसका अर्थ है "देवताओं की दिवाली", दिवाली के पंद्रह दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है।
- हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दिन देवता गंगा स्नान के लिये पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। यह पर्व भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर पर विजय की स्मृति में मनाया जाता है, इसलिये इसे त्रिपुरोत्सव भी कहा जाता है।
- दीपावली और देव दीपावली के बीच अंतर:
|
पहलू |
दीपावली |
देव दीपावली |
|
तिथि |
कार्तिक मास की अमावस्या |
कार्तिक मास की पूर्णिमा |
|
केंद्र बिंदु |
भगवान राम के अयोध्या लौटने का उत्सव और देवी लक्ष्मी की पूजा |
त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की विजय का उत्सव |
|
अनुष्ठानकर्त्ता |
मनुष्य दिवाली मनाते हैं |
देवता देव दीपावली मनाते हैं |