दिल्ली ने मध्य प्रदेश की 'लाडली बहना' योजना के समान एक योजना की शुरुआत की | 09 Mar 2024

चर्चा में क्यों?

दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री सम्मान योजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी में 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को 1,000 रुपए प्रति माह देने की घोषणा की है।

मुख्य बिंदु:

  • नई पहल मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के समान है।
  • इसे मार्च 2023 में तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसके तहत निम्न और मध्यम वर्ग के घरों की महिलाओं को उनके खातों में 1,000 रुपए का मासिक हस्तांतरण किया जाता है।

लाडली बहना योजना

  • यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 8 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुरू की गई थी।
  • योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
  • राज्य की सभी महिलाएँ, जाति और धर्म की परवाह किये बिना, इस योजना का लाभ उठाने के लिये पात्र होंगी।
  • पात्र महिलाओं को प्रति माह 1,000/- रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।