डबवाली बनेगा हरियाणा का अब नया पुलिस ज़िला | 15 May 2023

चर्चा में क्यों?

14 मई, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नशे की बुरी आदत पर रोक तथा नशा तस्करों पर सख्ती के लिये आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में राज्य के सिरसा ज़िले का उपमंडल डबवाली का नया पुलिस ज़िला बनाने की घोषणा की।  

प्रमुख बिंदु  

  • विदित है कि ज़िला पुलिस के प्रमुख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) होते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अतिरित्त पुलिस प्रशासन में कई पुलिस अधीक्षक (एसपी)/अतिरित्त पुलिस अधीक्षक (एडीएल एसपी) भी सम्मिलित होते हैं। ज़िले को कई पुलिस क्षेत्रों में विभाजित किया गया है जिसका नेतृत्व क्षेत्राधिकारी द्वारा किया जाता है।  
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डबवाली की अनाज मंडी को विस्तार देने के लिये हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 6.8 एकड़ भूमि भी हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड को देने के लिये स्वीकृति प्रदान की।