वाराणसी में बनेगा देश का दूसरा फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन | 27 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

26 नवंबर, 2023 को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गंगा किनारे रविदास घाट पर फ्लोटिंग कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) मोबाइल रि-फ्यूलिंग यूएनआईटी (एमआरयू) स्टेशन का रिमोट से शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • यह दुनिया का पहला सचल स्टेशन है। अब नमो घाट के साथ ही रविदास घाट पर नाविक सीएनजी भरवा सकेंगे। अभी तक वाराणसी के उत्तर में स्थित नमो घाट पर ही सुविधा थी। अब दक्षिण में स्थित रविदास घाट पर भी सुविधा हो गई है।
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नावों के पुराने व कम कुशल पेट्रोल-डीजल इंजनों को सीएनजी इंजनों में परिवर्तित करने से ईंधन दक्षता में सुधार हुआ है। अब तक 890 पंजीकृत में से 735 नौकाओं को गेल की ओर से सीएनजी के रूप में बदल दिया गया है। इस पर 18 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस अवसर पर गेल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।
  • रविदास घाट के नये सीएनजी स्टेशन को नमो घाट पर लाकर कैस्केड में सीएनजी भरा जाएगा। फिर उसे रविदास घाट तक पहुँचाया जाएगा। इसकी क्षमता चार हज़ार किग्रा प्रतिदिन है। यहाँ 300 से 400 नौकाओं में प्रतिदिन सीएनजी भरी जा सकती है।
  • गेल के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नाविक ईंधन के रूप में सीएनजी का उपयोग कर प्रत्येक माह लगभग 36 हज़ार रुपए बचा सकता है।
  • वाराणसी कमिश्नर कौशल राज शर्मा के अनुसार, इस सीएनजी स्टेशन को खास तकनीक से बनाया जाएगा जिससे इसकी लाइफ करीब 100 साल की होगी|