देहरादून में हुआ देश की पहली ग्रामीण विज्ञान कॉन्ग्रेस का आयोजन | 11 Feb 2023

चर्चा में क्यों? 

10 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूकॉस्ट, परिसर, विज्ञान धाम, झाझरा में तीन दिवसीय 17वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कॉन्ग्रेस 2023 के अंतर्गत देश के ‘प्रथम ग्रामीण विज्ञान कॉन्ग्रेस’का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस विज्ञान कॉन्ग्रेस का लक्ष्य उत्तराखंड के गाँवो का समुचित विकास करना है।
  • इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति, कृषि, ग्रामीण पर्यटन और व्यंजन जैसे विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किये जाएंगे।
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को सार्थक करने और राज्य के समेकित विकास को गति प्रदान करने में यह आयोजन महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हाइड्रोपोनिक यूनिट, क्यू आर कोड आधारित जैव विविधता पार्क एवं प्राईड ऑफ उत्तराखंड एक्सपो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया साथ ही इस अवसर पर ग्रामीण विज्ञान कॉन्ग्रेस, उत्तराखंड ग्राम्य विकास यात्रा एवं विज्ञान पर चर्चा पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।
  • मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वैज्ञानिकों को विज्ञान पुरोधा सम्मान एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया।