पाटन में देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ | 02 Apr 2022

चर्चा में क्यों?

1 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ज़िले के पाटन में देश के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने ‘हमर लैब’ का भी उद्घाटन किया। यहाँ पर 54 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे।

प्रमुख बिंदु

  • ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट देश का पहला यूनिट है। इसी तरह के 3,000 अन्य यूनिट निकट भविष्य में देश में आरंभ होंगे। 
  • इन यूनिट के माध्यम से बीमारियों के सर्विलिएंस में काफी आसानी होगी।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पब्लिक हेल्थ यूनिट में पाटन के लोगों को टेस्ट कराने में काफी सुविधा होगी। इससे यहाँ इन्फ्रास्ट्रक्चर को इंप्रूव करने में काफी मदद मिलेगी।