बिहार में विराट रामायण मंदिर का निर्माण प्रारंभ | 04 May 2022

चर्चा में क्यों? 

3 मई, 2022 को अक्षय तृतीया के अवसर पर पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड स्थित कैथवलिया में आचार्य किशोर कुणाल द्वारा विराट मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • टावर ऑफ टैंपल्स की परिकल्पना के आधार पर विराट रामायण मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसमें 15 शिखर होंगे, जिसमें सबसे ऊँचा शिखर 270 फुट ऊँचा होगा। 
  • मंदिर के आगे शिवलिंग स्थापित होगा। उसके पीछे भगवान राम की पूजा करने की मुद्रा वाली मूर्ति तथा दाहिनी ओर हनुमानजी की झुकी हुई मुद्रा में मूर्ति स्थापित की जाएगी।  
  • इन मूर्तियों के सामने 200 फीट की दूरी पर अशोक वाटिका जैसा माता सीता का मंदिर निर्मित होगा। 
  • गौरतलब है कि मंदिर का भूमिपूजन 21 जून, 2012 को किया गया था। यहाँ विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित होगा, जिसका निर्माण कन्याकुमारी के ब्लैक ग्रेनाइट से किया जाएगा।