गुरुग्राम में कमांडो प्रतियोगिता शुरू | 18 Feb 2026

चर्चा में क्यों?

16वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता (AIPCC) 16 फरवरी, 2026 को गुरुग्राम के मानेसर स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) गैरीसन में शुरू हुई।

मुख्य बिंदु:

  • आयोजक: अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) के तहत आयोजित यह कार्यक्रम पूरे भारत की विशिष्ट पुलिस और अर्द्धसैनिक सामरिक टीमों को एक साथ लाता है।
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य एक स्टैंड-अलोन स्नाइपर प्रतियोगिता सहित उच्च-जोखिम वाले परिचालन परिदृश्यों में पुलिस कमांडो इकाइयों की तत्परता, सामरिक कौशल और निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण करना है।
  • विशिष्ट स्नाइपर खंड: एक प्रमुख आकर्षण समर्पित स्नाइपर प्रतियोगिता है, जो निम्नलिखित पर केंद्रित है:
    • उन्नत निशानेबाज़ी (Advanced Marksmanship): लंबी दूरी (1500 मीटर तक) पर सटीकता का परीक्षण।
    • परिचालन निर्णय-प्रक्रिया: परिवर्तनशील और उच्च-दबाव वाले वातावरण में धैर्य तथा घातक सटीकता का मूल्यांकन।
  • मुख्य फोकस: शहरी आतंकवाद विरोधी अभियान, बंधक बचाव और महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा सहित उच्च-जोखिम वाले परिदृश्यों का अनुकरण करना।
  • रणनीतिक प्रासंगिकता: ये कठोर परीक्षण न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि तनाव के दौरान रणनीतिक सोच और प्रक्रियात्मक अनुशासन का भी मूल्यांकन करते हैं जो आतंकवाद विरोधी तथा आंतरिक सुरक्षा तैनाती के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण गुण हैं।
  • क्षमता निर्माण और मानकीकरण: समान मूल्यांकन मानकों के साथ एक प्रतिस्पर्द्धी मंच प्रदान करके, AIPCC भारत की विभिन्न सामरिक इकाइयों के बीच अंतःक्रियाशीलता और साझा सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देता है।