मुख्यमंत्री ने जशपुर के पर्यटन और जैव-विविधता पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया | 22 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

21 जनवरी 2022 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में जशपुर के पर्यटन और जैव-विविधता पर आधारित वर्ष 2022 के कैलेंडर तथा दैनिक समाचार-पत्र ‘आज की जनधारा’के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु

  • जैव विविधता पर आधारित इस कैलेंडर में जशपुर ज़िले के मनोरम जलप्रपात, पर्वत, वन्य प्राणी, धार्मिक स्थलों सहित चाय बागान, एडवेंचर स्पोर्ट्स और जनजातीय जीवन के पर्व-त्योहारों के दृश्यों को शामिल किया गया है।
  • न्यूज़ समूह के स्टेट हेड सुभाष मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष ‘आज की जनधारा’के कैलेंडर में रंगकर्मी अरुण काठोटे के कविता पोस्टर संकलित किये गए हैं। 
  • कैलेंडर में सर्वश्री गजानन माधव मुक्तिबोध, विनोद कुमार शुक्ल, धूमिल, नागार्जुन, पाब्लो नेरुदा सरीखे हिन्दी और विश्व साहित्य के जनवादी कवियों की प्रसिद्ध रचनाओं को शामिल किया गया है। साथ ही जाने-माने साहित्यकारों, कलाकारों की जयंती सहित शासकीय अवकाश की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।