मुख्यमंत्री ने बोकारो अस्पताल में किया अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन का उद्घाटन | 19 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

18 जनवरी, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्चुअल माध्यम से दंत अस्पताल, बोकारो में अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन का उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में यह अत्याधुनिक मशीन लगाना गर्व की बात है। इससे दाँतों से जुड़े सभी रोग पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। यहाँ के लोगों को दाँतों की बीमारियों के लिये बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। 
  • इस मौके पर अस्पताल के संचालकों ने बताया कि झारखंड और बिहार में पहली बार इस अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन की सुविधा लोगों को मिलने जा रही है। इस मशीन के ज़रिये दाँतों का प्रभावी और सटीक इलाज किया जा सकता है।
  • इसके अलावा जहाँ पहले दाँतों के इलाज में कई दिन लग जाते थे, वहीं अब इस मशीन के ज़रिये दाँतों से जुड़ी बीमारियों का पूरा इलाज बेहद कम समय में किया जा सकता है। लोगों को दाँतों के इलाज के लिये बार-बार डॉक्टरों और अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।