मुख्यमंत्री ने कांकेरवासियों को दी ‘हमर लैब’ की सौगात | 07 Jun 2022

चर्चा में क्यों? 

6 जून, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कांकेर ज़िले के कमलदेव ज़िला चिकित्सालय में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेडहमर लैबका लोकार्पण किया। 

प्रमुख बिंदु 

  • हमर लैबअत्याधुनिक उपकरणों के साथ एक इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब है। यहाँ जाँच से संबंधित सभी संसाधनों का उपयोग एक स्थान पर करते हुए गुणवत्तापूर्ण जाँच सेवाएँ मरीजों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को बाहर महँगे दरों पर जाँच की समस्या से भी राहत मिलेगी। 
  • अब एक ही छत के नीचे मरीजों को अलग-अलग 120 प्रकार के स्वास्थ्य जाँच की सुविधा मिलेगी। इनमें कैंसर और टीबी जैसी बीमारियों की जाँच भी शामिल है। 
  • हमर लैबमें हेमेटोलॉजी से संबंधित 15 प्रकार की जाँच, क्लीनिकल पैथोलॉजी से संबंधित 39 प्रकार की जाँच, बायोकेमेस्ट्री से संबंधित 42 प्रकार की जाँच, सिरोलॉजी से संबंधित 8 प्रकार की जाँच, माइक्रोबॉयलोजी से संबंधित 10 प्रकार की जाँच के साथ ही हिस्टोपैथोलॉजी सायटोलॉजी से संबंधित 6 प्रकार की जाँच की सुविधाएँ मिलेंगी। 
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कांकेर ज़िला मुख्यालय के अलबेलापारा स्थित मातृ एवं शिशु रोग अस्पताल का शुभारंभ किया। इससे पूर्व यहाँ आदर्श महिला महाविद्यालय संचालित किया जा रहा था। कोरोनाकाल में इसे कोविड-19 अस्पताल में परिवर्तित किया गया था, जिसके पश्चात् ज़िला चिकित्सालय कांकेर में संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल को यहाँ स्थानांतरित किया गया है।