मुख्यमंत्री ने दी कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजनों को मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि को मंज़ूरी | 17 May 2023

चर्चा में क्यों?

15 मई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजनों को मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि के वित्तीय प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की है।  

प्रमुख बिंदु  

  • कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजनों को अब प्रतिमाह 2500 रुपए पेंशन राशि मिलेगी। बढ़ी हुई पेंशन राशि 1 जून, 2023 (देय 01.06.2023) से मिलेगी।   
  • उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रदेश में 16,810 कुष्ठ रोग मुक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनर हैं, जिन्हें वर्तमान में 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन राशि दी जा रही है, जिसे बढ़ाकर अब 2500 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।  
  • गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।