सिविल सेवा दिवस 2026 | 21 Apr 2026
चर्चा में क्यों?
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा 21 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 18वाँ सिविल सेवा दिवस मनाया गया।
मुख्य बिंदु:
- आयोजन प्राधिकरण: इस कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के तहत प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा किया गया।
- मुख्य अतिथि: भारत के उपराष्ट्रपति, सी. पी. राधाकृष्णन।
- 2026 की थीम: सिविल सेवा दिवस 2026 की थीम ‘विकसित भारत: नागरिक-केंद्रित शासन और अंतिम छोर तक विकास’ (Viksit Bharat: Citizen-Centric Governance and Development at the Last Mile) है।
- समानांतर सत्र: शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करने के लिये चार विषयगत सत्र आयोजित किये जाएंगे।
- ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा के माध्यम से सतत आजीविका’ नामक सत्रों में से एक पारंपरिक कारीगरों के लिये आजीविका के अवसरों को मज़बूत करने पर केंद्रित होगा।
- इस सत्र की अध्यक्षता सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे।
- उद्देश्य: यह दिन पूरे भारत के सिविल सेवकों को सार्वजनिक सेवा, सुशासन और नागरिक-केंद्रित प्रशासन के प्रति स्वयं को पुन: समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है।
- ऐतिहासिक महत्त्व: सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल, 1947 की स्मृति में मनाया जाता है, जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीनों के पहले बैच को संबोधित किया था और सिविल सेवकों को ‘स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया’ (Steel Frame of India) कहा था।
|
और पढ़ें: PM विश्वकर्मा |