मुख्यमंत्री ने किया कहानी संग्रह ‘विशिष्ट पराग’ का विमोचन | 24 Jan 2022

चर्चा में क्यों?

23 जनवरी, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में सुश्री कोमल पुरोहित धनेसर के कहानी संग्रह ‘विशिष्ट पराग’का विमोचन किया। 

प्रमुख बिंदु

  • उल्लेखनीय है कि पत्रिका अखबार के भिलाई संस्करण में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत सुश्री कोमल पुरोहित धनेसर ने पत्रकारिता की शुरुआत बस्तर से की थी। 
  • बस्तर में रहते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ में पदस्थ पैरामिलिट्री बल के जवानों के जीवन को करीब से देखने का मौका मिला। इसी दौरान उन्होंने इस किताब को लिखना शुरू किया।
  • डिप्टी कमांडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारकेश्वर नाथ इस पुस्तक के सह-लेखक हैं।
  • उन्होंने इस किताब में संकलित 11 कहानियों के माध्यम से पैरामिलिट्री बल के पराक्रमी अधिकारियों और जवानों के जीवन के उन अनछुए पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया है, जो आम तौर पर लोगों के सामने नहीं आ पाते।