मुख्यमंत्री द्वारा पुस्तक ‘वेलोपेथी-माय नेचुरल हीलर’का विमोचन | 21 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

20 जनवरी, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित सभागार में स्वास्थ्य सुरक्षा में सहयोगी पुस्तक ‘वेलोपेथी-माय नेचुरल हीलर’का विमोचन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • उल्लेखनीय है कि ‘वेलोपेथी-माय नेचुरल हीलर’पुस्तक के लेखक रतलाम ज़िले के नेचुरोपैथी थेरेपिस्ट डॉ. संतोष गुप्ता हैं।
  • पुस्तक ‘वेलोपेथी’का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवन-शैली के साथ समाज को स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर अग्रसर करना है। इस पुस्तक का प्रयास यह होगा कि मॉडर्न मेडिसिन का प्रयोग किये बिना व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा में आत्मनिर्भर बन सके।
  • सात अध्यायों में विभाजित इस पुस्तक में जीवन-शैली के तीन आयाम फूड, उठने-बैठने के तरीके और माइंड पर जानकारी दी गई है। इसमें वेलोपेथी के सिद्धांत, शरीर के नियम, बीमारियाँ और उनसे सुरक्षा, आहार एवं पोषण के सिद्धांत, कोलेस्ट्रोल नियंत्रण, एलर्जिक फूड और जीवन-शैली पर चित्रों तथा सरल भाषा में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया है।