मुख्यमंत्री ने ‘आत्मा के स्वर’ पुस्तक का किया विमोचन | 20 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

19 सितंबर, 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषणों के संकलन पर आधारित ‘आत्मा के स्वर’पुस्तक का विमोचन किया।  

प्रमुख बिंदु 

  • इस अवसर पर लघु फिल्म ‘देवभूमि में कर्तव्य पथ पर 2 वर्ष’को भी प्रदर्शित किया गया।  
  • विदित है कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने हमेशा आगे बढ़कर भारत माता की सेवा की और पिछले 2 वर्ष से राज्यपाल के रूप में देवभूमि में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।  
  • ‘आत्मा के स्वर’पुस्तक राज्यपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों, दीक्षांत समारोह आदि के 108 प्रमुख संबोधनों का संकलन है। 
  • राज्यपाल द्वारा इस पुस्तक में अपने कार्यकाल के दौरान के अनुभवों को साझा किया गया है और प्रदेश के लिये 5 मिशन निर्धारित किये हैं, जो उत्तराखंड को देश में अग्रणी राज्यों में शामिल करने में सहायक होंगे। 
  • राज्यपाल ने कहा कि इस पुस्तक में उनके अभिव्यक्त भावों में भारतीय सैन्य गौरव, राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चिंतन समाहित है। 
  • इसके अलावा पुस्तक में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, सैन्य साहस, वीरता, नारी शक्ति का योगदान, उत्तराखंड की बेटियों की उपलब्धियाँ, आदि भी समाहित हैं।