मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुप्तिसागर नेचर केयर इंस्टीट्यूट का किया शिलान्यास | 30 Jan 2023

चर्चा में क्यों?

29 जनवरी, 2022 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गन्नौर स्थित श्री 108 गुप्तिसागर धाम जैन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गुप्तिसागर नेचर क्योर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने श्री 108 गुप्तिसागर जी महाराज द्वारा अंत्योदय प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी खान-पान की आदतें ठीक हों, शरीर स्वस्थ रहे, इसके लिये आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा अहम है। प्राकृतिक चिकित्सा कोई चिकित्सा नहीं, बल्कि पद्धतियों का सार है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा के नाते आयुष्मान भारत योजना क्रियान्वित की गई है, उसी तर्ज़ पर प्रदेश सरकार ने हरियाणा में ‘चिरायु हरियाणा योजना’ शुरू की है और इसके तहत हरियाणा में 29 लाख परिवार 5 लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ सूचीबद्ध अस्पतालों व नागरिक अस्पतालों में उठा सकते हैं।