मुख्यमंत्री ने झारखंड के सबसे लंबे पुल व 21 अन्य योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन | 31 Oct 2023

चर्चा में क्यों? 

30 अक्तूबर, को 2023 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के कुमड़ाबाद में मयूराक्षी नदी पर बनाए गए राज्य के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन किया। साथ ही 543 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार व बनने वाली 21 अन्य योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • 198 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पुल की लंबाई 2.34 किलोमीटर है। पुल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेतु किया गया है। 
  • उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल के बन जाने से दुमका मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के दर्जनों गाँवों के लोगों के लिये आवागमन सुगम हो जाएगा।  
  • पुल के बनने से न सिर्फ पश्चिम बंगाल, राँची, जामताड़ा व नाला की दूरी कम हो जाएगी, बल्कि इससे आर्थिक व पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा।